भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की की पहल

यह पोर्टल स्वतः ऐसी कोई व्यक्तिगत जानकारी एकत्र नहीं करता जिससे आपकी व्यक्तिगत पहचान हो सके। जब आप कोई फ़ॉर्म (संपर्क, प्रतिक्रिया या प्रशिक्षण रुचि) भरते हैं, तो आपके द्वारा दी गई जानकारी — नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, विकासखण्ड एवं संदेश — केवल आपको उत्तर देने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना हेतु उपयोग की जाती है।

यह जानकारी परियोजना टीम एवं अनुवर्ती कार्रवाई हेतु संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त किसी तृतीय पक्ष से साझा नहीं की जाती। प्रतिभागियों के फोटो केवल सार्वजनिक कार्यक्रमों के दस्तावेज़ीकरण हेतु प्रकाशित किए जाते हैं। किसी जानकारी या फोटो को हटवाने हेतु कृपया संपर्क पृष्ठ के माध्यम से लिखें।

पोर्टल केवल सांख्यिकी एवं सुरक्षा हेतु अनाम तकनीकी डेटा (जैसे ब्राउज़र प्रकार, देखे गए पृष्ठ) दर्ज करता है।