भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की की पहल

सौर ऊर्जा उपकरण प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण — यमकेश्वर

“फसल बचाओ – सोलर फेंसिंग लगाओ” अभियान के अंतर्गत यमकेश्वर विकासखण्ड के कृषक परिवारों हेतु सोलर फेंसिंग एवं सौर ऊर्जा उपकरणों का प्रदर्शन।

परियोजना “उत्तराखण्ड के ग्रामीण समुदायों हेतु एकीकृत आजीविका, नवीकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरणीय सहनशीलता पहल” के अंतर्गत सौर ऊर्जा उपकरण प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन “फसल बचाओ – सोलर फेंसिंग लगाओ” संदेश के साथ किया गया।

जंगली जानवरों द्वारा फसलों को होने वाला नुकसान पहाड़ में खेती छोड़ने का एक बड़ा कारण है। कार्यक्रम में सोलर फेंसिंग एवं अन्य सौर ऊर्जा चालित उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, उनकी कार्यप्रणाली, लागत व स्थानीय स्तर पर रख-रखाव की जानकारी दी गई तथा खेत में लाइव प्रदर्शन किया गया।

मुख्य बिन्दु

  • सौर ऊर्जा से खेतों की सुरक्षा
  • जंगली जानवरों से बचाव
  • टिकाऊ कृषि समाधान
  • स्मार्ट तकनीक, सशक्त किसान

यही कार्यक्रम 7 से 13 जनवरी 2026 के बीच सभी छह परियोजना विकासखण्डों में आयोजित किया गया।

फोटो (27)

सभी फोटो

वीडियो

  • सौर ऊर्जा उपकरण प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण — यमकेश्वर — क्लिप 1

संबंधित कार्यक्रम